पीएम श्री विद्यालय नेपानगर में शिक्षक दिवस मनाया गया

गुरुजनों का किया सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विद्यार्थियों ने गीतों के माध्यम से शिक्षकों के योगदान को सराहा और गुरुजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक गुरु-शिष्य कहानियों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top