एकलव्य विद्यालय सातपायरी में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान, प्रस्तुत किए प्रेरणादायक कार्यक्रम

नेपा दर्पण प्रतिनिधि


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सातपायरी खकनार में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत के साथ हुई।

प्रार्थना सभा में मां सरस्वती एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई, वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की भूमिका में रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में कबीरदास जी के गुरु-महिमा से जुड़े दोहों का अर्थ सहित प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की शिक्षण शैली का अनुकरण करते हुए रोल प्ले प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को ‘बेस्ट टीचर’ के रूप में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही खेल गतिविधियों और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन अवसर पर प्राचार्य रत्नेश कुमार जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों में सम्मान और आत्मीयता को और मजबूत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top