कांग्रेसजनों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देखा कार्यक्रम
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार शाम नेपानगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी LED स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगमित सिंह जॉली ने बताया कि नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर LED स्क्रीन लगाई गई थी, जहां कांग्रेसजन, युवा और आमजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, विनोद पाटिल, मंडल अध्यक्ष पांडुरंग आमले, संभाजी पाटणकर, लीलाधर लोखंडे, लालचंद पटेल, श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल सिंह तोमर, किशोर सिंह राजपूत, संजय तौरानी, राजू दामु पाटिल, प्रभाकर अडकमोल, मोहिंदर यादव, विष्णु सोनपाल, पार्षद जीतू पाटिल, विनोद पाल, पार्वती बाई, पंकज कुमार, विष्णु थाटे, देवा मसके, संजय पवार, उदेश नकुल, मोहन बाथव, रविंद्र मसाने, संध्या सिस्टर, अकरम खान, जगदीश पटेल, संदीप करोसिया, हनी श्रीवास्तव, अनिल नायक, ओम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर युवाओं में रहा उत्साह
महाराणा प्रताप चौराहे पर LED स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण होने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखा। इस दौरान चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की मौजूदगी रही।




