पिंजरा लगने के बाद बदली तेंदुए की लोकेशन, डालमहू में बकरी का किया शिकार

गोराडिया के बाद दूधिया और केरपानी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

नेपा दर्पण प्रतिनिधि | हरिओम राठौड़

क्षेत्र में करीब एक महीने से तेंदुए की गतिविधियां अलग-अलग गांवों में देखी जा रही हैं। शुरुआत में ग्राम गोराडिया में तेंदुए की मूवमेंट सामने आई थी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

पिंजरा लगने के बाद तेंदुए की लोकेशन बदल गई। गोराडिया के बाद उसकी मूवमेंट दूधिया और केरपानी क्षेत्र में देखी गई। अब डालमहू में तेंदुए द्वारा एक बकरी का शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि तेंदुए ने डालमहू में रूईदास पवार की बकरी का शिकार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पिंजरे तक नहीं पहुंचा तेंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर तेंदुए की लगातार मूवमेंट सामने आ रही थी, वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। हालांकि, तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी गतिविधियां दूसरे क्षेत्रों में सामने आने लगीं।

निगरानी बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की मूवमेंट पर लगातार नजर रखने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top