लाड़ली बहनों के खातों में आज आएंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर से करेंगे राशि ट्रांसफर, 39वीं किस्त के साथ मिलेगा रक्षाबंधन का शगुन

नेपा दर्पण प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 19 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। राशि का अंतरण मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा।

मैहर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर पहुंचकर मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं से लाड़ली बहना योजना की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

256 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मां शारदा लोक फेज-1 के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा सड़क, भवन, पेयजल और अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top