28 पदाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी, युवाओं को दिया मौका

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष राहुल जाधव ने जिले में मोर्चे का विस्तार किया। उन्होंने एक बड़ी फौज तैयार कर भाजपा की निती पर काम करते हुए सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया है। बता दे कि राहुल जाधव भाजपा के वरिष्ठ नेता होकर वर्षो से विभिन्न पदों पर रहे है। उन्हें संगठन के साथ सत्ता में काम करने का भी लंबा अनुभव रहा है। भाजपा ने उनकी इसी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसान मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद उन्होंने संगठन का विस्तार किया है।
जिलाध्यक्ष राहुल जाधव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट के निर्देशानुसार और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने की सहमति से घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों के लिए कुल 28 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी में किसे कौन-सा पद
- श्री निलेश साताकर — उपाध्यक्ष
- श्री देवेंद्र ठाकुर — उपाध्यक्ष
- श्री ईश्वर महाजन — उपाध्यक्ष
- श्री रूपेश लिहनकर — उपाध्यक्ष
- श्री योगेंद्र प्रजापति — उपाध्यक्ष
- श्री कुंदन यादव — महामंत्री
- श्री मनोज चौधरी — महामंत्री
- श्री डॉ. राजू महाजन — मंत्री
- श्री मनीष नारखेड़े — मंत्री
- श्री राजेश पाटील — मंत्री
- श्री सुरेश सोनी — मंत्री
- श्री जितू पाटील — मंत्री
- श्री नत्थू मंडलोई — कोषाध्यक्ष
- श्री गोविंदा सिरकेरे — सह कोषाध्यक्ष
- श्री सुभाष झोपे — कार्यालय मंत्री
- श्री भीमा नायक — कार्यालय सह मंत्री
- श्री नवीन आडे — मीडिया प्रभारी
- श्री राजू राठौड़ — मीडिया सह प्रभारी
- श्री दिलीप यादव — सोशल मीडिया प्रभारी
- श्री गणेश बावस्कर — सोशल मीडिया सह प्रभारी
- श्री विनायक सहगाल — आई.टी. सेल जिला प्रभारी
- श्री अमोल महाजन — आई.टी. सेल जिला सह प्रभारी
- श्री भागीरथ प्रजापति — मन की बात प्रभारी
- श्री लोकेश चौकसे — मन की बात सह प्रभारी
- श्री पूनम जाधव — लाभार्थी प्रमुख
- श्री प्रदीप पटेल — लाभार्थी सह-प्रमुख
- श्री सुरेश दायमा — प्राकृतिक खेती प्रमुख
- श्री नवीन गायकवाड — शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार प्रभारी



