135 विद्यार्थियों की आंखों की जांच पूरी, जरूरतमंद छात्रों को मिलेंगे नि:शुल्क चश्मे

दृष्टि जांच अभियान से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, स्वास्थ्य और शिक्षा को ध्यान में रखकर चल रहा अभियान

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नगर के शासकीय नवीन उमावि में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे नेत्र परीक्षण अभियान के तहत अब तक 135 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की जा चुकी है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार दिनों से यह जांच प्रक्रिया जारी है।

अभियान के दौरान प्रतिदिन 30 से अधिक विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें शासन की ओर से नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर नेत्र परीक्षण कराया जा रहा है। इस कार्य में विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top