शिक्षक दिवस पर सिटीजन स्कूल में शिक्षकों का सम्मान

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को बताया अपना आदर्श, प्रबंधन समिति ने भी किया सम्मान
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नेपानगर के सिटीजन स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देने के साथ हर परिस्थिति में मार्गदर्शन और संरक्षण प्रदान करते हैं।

प्राचार्य वंदना जवादे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु का सम्मान ईश्वर के समान माना गया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद शाला प्रबंधन समिति की ओर से भी शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अर्जुनदास शाह, संरक्षक डॉ. ओपी महाजन, सचिव नितिन मालगुजार सहित शाला पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top