‘दीदी की राखी’ से स्नेह के साथ राष्ट्र संकल्प का संदेश

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

रक्षाबंधन पर बुरहानपुर की ‘दीदी की राखी’ 28 वर्षों से स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्तों की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस की ओर से इस वर्ष बुरहानपुर-नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से लेकर देशभर में 1 लाख 18 हजार से अधिक स्नेही बंधुजनों तक रक्षा सूत्र और शुभकामना संदेश पहुंचाया गया।

इस परंपरा की खासियत है कि कार्यकर्ता केवल राखी भेजने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि स्नेहीजनों के घर पहुंचकर स्वयं रक्षा सूत्र और संदेश देते हैं। हर वर्ष पुराने संपर्कों की जानकारी अपडेट करने के साथ नए परिवारों को भी इस रिश्ते से जोड़ा जाता है। किसी भाई के निधन के बाद उसके परिवार तक भी यह परंपरा जारी रहती है।

इस वर्ष रक्षा सूत्र के साथ राष्ट्र निर्माण और सेवा का संकल्प भी दिया गया। संदेश में आपसी विश्वास, प्रेम, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का उल्लेख भी संदेश में किया गया।

28 वर्षों में ‘दीदी की राखी’ राजनीतिक पहचान से आगे बढ़कर स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक रिश्ते की पहचान बन चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top