साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा आपका समय

व्यापार, नौकरी, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को लेकर सभी 12 राशियों के संकेत

- जानकारी पंडित श्री राजु जी जोशी के माध्यम से। सोमवार 07 सितंबर 2026 से रविवार 13 सितंबर 2026 तक।
– जानकारी पंडित श्री राजु जी जोशी के माध्यम से। सोमवार 07 सितंबर 2026 से रविवार 13 सितंबर 2026 तक।
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आएगा। कहीं व्यापारिक मामलों के सुलझने के योग हैं तो कहीं कामकाज में परेशानी और तनाव की स्थिति बन सकती है। कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत हैं, जबकि कुछ को वाहन चलाने, निवेश और यात्रा के दौरान सावधानी रखने की जरूरत बताई गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

  1. मेष

अनावश्यक गुस्सा बनते काम बिगाड़ सकता है। कार्यालय में अनुकूलता होने से मुश्किल राह भी आसान होगी। परिचितों की मदद करने से मन को खुशी होगी। हालांकि मानसिक तनाव बना रह सकता है।

  1. वृषभ

व्यापारिक मामले सुलझेंगे। वैचारिक गतिरोध के कारण काम में परेशानी आ सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं।

  1. मिथुन

निजी कामों को लेकर परेशानी होगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यस्थल पर चल रहा तनाव दुर होगा। मांगलिक कार्यो में व्यय होने की संभावना बढेगी।

  1. कर्क

किसी कार्य को लेकर मन में बनी दुविधा दुर होगी। नए कार्य की धीमी शुरुवात के बावजूद अच्छा लाभ मिल सकता है। निजी कार्यो में बाहरी दखल से तनाव बढेगा।

  1. सिंह

आपका उदासीपन आपसी के लोगों का अखर सकता है। हालात बदलने पर अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। मन में दृढ़ निश्चय रखें अवश्यक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा।

  1. कन्या

आप दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। कार्ययोजना में बेहतर बदलाव के आसार बनेंगे। शैक्षणिक क्षेत्र में आ रही परेशानी से विद्यार्थी परेशान रहेंगे। मन को शांत रखें, गुस्सा न करें।

  1. तुला

भावुक्ता के चलते फैसले बदलने पड़ सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक लेन-देन में नुकसान हो सकता है। नई योजना में पूंजी निवेश करना लाभकारी रहेगा। मन को शांत रखने का प्रयास करें।

  1. वृश्चिक

युवाओं को बेहतर सफलता मिल सकती है। राजनीतिक सम्मान मिलने की उम्मीद है। सार्वजनिक कार्य में सभी साथियों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना है।

  1. धनु

विवादित मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा। मन के काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार की संभावना है। किसी दुसरे की निंदा करनें से बचे।

  1. मकर

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यो में जुडने से खुशी होगी। अनावश्यक टकराव के चलते कार्यो में दिक्कत होगी। घर में सभी की सलाह लेकर कार्य करें।

  1. कुंभ

मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जिंद में आकर गलत फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। समय पर काम करने का दबाव बन सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं।

  1. मीन

निजी कार्य पूरे करने के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कानुनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। इस सप्ताह कोई भी यात्रा न करें और रिस्क से बचें। आपसी रिश्तांे में मधुरता बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top