दहीहंडी में व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम ने मारी बाजी, जीता 21 हजार रुपए का पुरस्कार

मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने फोड़ी दहीहंडी, गोकुलाष्टमी पर दिखा उत्साह

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

नेपानगर में गोकुलाष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को मनोज टॉकीज चौराहे पर राम मित्र मंडल एवं महाराणा मित्र मंडल के तत्वावधान में दहीहंडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दहीहंडी फोड़ने के लिए युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों का सहारा लेकर मानव पिरामिड बनाया और आपसी तालमेल व साहस के साथ ऊंचाई तक पहुंचकर दहीहंडी फोड़ी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

विजेता व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम को 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

गोकुलाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। दहीहंडी आयोजन के दौरान चौराहे पर उत्सवी माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में  पत्रकार रविंद्र इंगले, एडवोकेट मनीष पवार, आनंद पाटील, विनोद वाणी, चतुर सिंह बैंस, पूर्व पार्षद अरविंद मोरे, अशोक चौहान, हेमंत पाटिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top