जंगली सूअर के अवैध शिकार में एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर मारे गए जंगली सूअर, बाइक व शिकार का जाल किया बरामद

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नावरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट हिवरा के कक्ष क्रमांक 268 में शुक्रवार को मुखबिर से अवैध शिकार की सूचना मिली। सूचना पर नावरा रेंज के वन स्टॉफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान कपूरसिंह पिता गोकुल, निवासी भीलखेड़ी को मारे गए जंगली सूअर के साथ बाइक सहित पकड़ लिया गया।

वन विभाग के अनुसार शिकार में प्रयुक्त जाल एवं अन्य सामग्री भी मौके से बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top