19 सितंबर के कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन अभियान तेज, 500 से अधिक युवाओं के जुड़ने का दावा
नेपा दर्पण प्रतिनिधि |
इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए नेपानगर क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। युवा कांग्रेस के बुरहानपुर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मसाने के अनुसार, अब तक क्षेत्र के 500 से अधिक युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अभियान से जुड़ चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवाओं के इंदौर पहुंचने की संभावना है।
स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटरों तक पहुंच
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों में युवाओं से संपर्क कर रहे हैं। क्यूआर कोड के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर संवाद जारी
राजेन्द्र मसाने ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच संवाद किया जा रहा है। बुरहानपुर जिले और नेपानगर क्षेत्र से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास जारी है।
युवा कांग्रेस की टीम जुटी
संगठन के अनुसार, युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के अभियान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा सहित युवा कांग्रेस की टीम सक्रिय है।





