नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
शहर में नए एसडीओंपी के रुप में आईपीएस वैभव प्रिय ने पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने रविवार को नगर के एसडीओंपी कार्यालय में आकर बतौर एसडीओंपी पदभार लिया है। कार्यालय में करीब 15 मीनट तक कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यालय के एएसआई राजेश पाटील ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नेपानगर थाने में पहुचंकर अपराधों की समिक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कहीं। कार्यालय के रिकार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन एसडीओंपी कार्यालय भवन के निर्माण कार्य की भी समिक्षा की। इसके बाद खकनार थाने के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।
यह तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हाल ही में जारी किए गए अधिकारियों के स्थानांतरण आदेशों का हिस्सा है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान एसडीओपी और डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें बुरहानपुर, नेपानगर, खंडवा सहित अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों की नई पदस्थापना शामिल है।




