आदिवासी संस्कृति की छटा के बीच मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

पिपरी बोरबन में गादली नृत्य, लड्डू वितरण और सेवा पखवाड़ा के संकल्प के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

खकनार मंडल के ग्राम पिपरी बोरबन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।

आदिवासी संस्कृति ने बांधा समां

कार्यक्रम में आदिवासी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गादली नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल की थाप और लोक संस्कृति की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

लड्डू वितरण कर दी शुभकामनाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों के बीच बूंदी के लड्डू वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

सेवा पखवाड़ा का दिया संदेश

इस अवसर पर मंडल महामंत्री शर्मिला कास्देकर, बूथ अध्यक्ष आशाराम मावस्कर सहित ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top