विधायक मंजू दादू ने बांटी पाठ्य सामग्री

कानापुर के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद,

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी सेवा गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक मंजू दादू ग्राम कानापुर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं और विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की।

विद्यार्थियों से संवाद कर जानी पढ़ाई और शैक्षणिक जरूरतें

विधायक मंजू दादू ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक जरूरतों तथा विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। पाठ्य सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में आवश्यक सहयोग मिलेगा।

शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी

विधायक मंजू दादू ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के साथ प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधन मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे कोई बच्चा

विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का प्रयास है कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top