मेधावी विद्यार्थियों को विधायक मंजू दादू ने बांटी स्कूटी

डोईफोड़िया में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

ग्राम डोईफोड़िया स्थित शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू ने मेधावी विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत स्कूटी वितरित की। स्कूटी मिलने पर विद्यार्थियों में खुशी देखने को मिली।

शिक्षा को मिलेगी सुविधा

विधायक मंजू दादू ने कहा कि स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

पौधरोपण कर दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत खकनार उपाध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप परिहार, संकुल प्राचार्य जितेंद्र कुलकर्णी सहित जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top