बुरहानपुर-खंडवा में बारिश और गरज-चमक के आसार, प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

IMD ने बुरहानपुर-खंडवा में तेज हवा और बिजली की संभावना जताई, पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का जोर अधिक

नेपा दर्पण प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने बुरहानपुर और खंडवा में गरज-चमक, तेज हवा और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं सतना, कटनी, पन्ना, दमोह और मैहर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बुरहानपुर-खंडवा में बदला रहेगा मौसम

बुरहानपुर और खंडवा में बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-चमक के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

पूर्वी जिलों में भारी बारिश का असर

सतना, कटनी, पन्ना, दमोह और मैहर में अति भारी बारिश के आसार हैं। टीकमगढ़ सहित कई अन्य जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का जोर अधिक

मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। नर्मदापुरम, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और निवाड़ी में अनेक स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top