सिटीजन हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे कलाकार बने आकर्षण का केंद्र, मटकी फोड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

सिटीजन हायर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण एवं बाल गोपाल की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य वंदना जवादे ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदैव प्रसन्न रहने का संदेश दिया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, मित्रता और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं, श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता और स्वागत-सत्कार जैसे प्रसंगों को नाटक एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

जन्माष्टमी उत्सव में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शाला परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top