ग्राम सीवल में नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी, नेपानगर पुलिस ने शुरू की जांच

पानी की टंकी के पास मिला 7 से 8 माह के नवजात का शव, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

नेपानगर। नेपानगर तहसील अंतर्गत ग्राम सीवल में सोमवार सुबह नवजात बच्चे का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना के बाद नेपानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच ग्राम सीवल की कुछ महिलाएं गांव के बाहर कचरा फेंकने गई थीं। इसी दौरान गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास उन्हें करीब 7 से 8 माह के नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया।

महिलाओं ने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी नेपा थाने में दी। इसके बाद नेपानगर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने सुरक्षित में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव वहां किस परिस्थिति में पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे।

फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top