गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, पहली पोस्टिंग पर नेपानगर आएंगे वैभव प्रिया
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
गृह विभाग की ओर से रविवार रात जारी किए गए तबादला आदेश में नेपानगर के नए एसडीओपी के रूप में आईपीएस वैभव प्रिया की पदस्थापना की गई है। बताया जा रहा है कि नेपानगर में यह उनकी पहली पोस्टिंग होगी।
वहीं वर्तमान एसडीओपी सुरेश महाले का कुछ दिन पूर्व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, पचमढ़ी तबादला किया जा चुका है। हालांकि अभी तक उन्हें नेपानगर से रिलीव नहीं किया गया है, जिसके चलते वे वर्तमान में यहां सेवाएं दे रहे हैं।
अब आईपीएस वैभव प्रिया के नेपानगर में ज्वाइन करने के बाद सुरेश महाले को रिलीव किए जाने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
10 आईपीएस समेत 137 अधिकारियों के तबादले
गौरतलब है कि रविवार रात गृह विभाग द्वारा 10 आईपीएस अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इसी सूची में नेपानगर एसडीओपी के पद पर आईपीएस वैभव प्रिया की पदस्थापना की गई है।









