साप्ताहिक राशिफल: राजकीय कार्यों में सफलता के योग, व्यापारिक सौदे रहेंगे लाभदायी

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार इस सप्ताह का राशिफल अलग-अलग राशियों के लिए कई तरह के परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ राशियों को कार्यों में सफलता और लाभ मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को विवाद, मानसिक तनाव और काम में देरी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि

राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। अनुभव की कमी के कारण नए कार्यों में परेशानी हो सकती है। साझेदारी में टकराव की स्थिति बन सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ राशि

भाग्योदय संभव है। अच्छा परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सावधानी से फैसला लें। राह आसान होगी। कुछ लोग नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सफर में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

युवा सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। समय पर काम नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कारोबारी विस्तार संभव है।

कर्क राशि

आपके मित्र ही आपका विरोध कर सकते हैं। सहूलियत नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बन सकता है। मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन बर्बाद हो सकता है।

सिंह राशि

भूमि-भवन संबंधित विवादों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। नया कारोबार शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। व्यापारिक मामलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है। यात्रा न करें तो बेहतर होगा।

कन्या राशि

बातचीत से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अधिकारियों के दखल से कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम से निराशा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि

मानसिक तनाव के चलते काम में मन लगाने में मुश्किल होगी। अटका हुआ धन परिवार के सहयोग से मिल सकता है। स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के स्रोत बनेंगे। विवादों से बचें।

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। परिचितों की मदद करने से मन खुश होगा। वैचारिक मतभेद दूर होने से मित्रों से संबंध मधुर होंगे।

धनु राशि

चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। काम-काज में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता है। नई जिम्मेदारी निभाने में मामूली चूक अपमान का कारण बन सकती है। पारिवारिक यात्रा हो सकती है।

मकर राशि

नए कार्यों को शुरू करने में हो रही देरी से निराशा संभव है। भावनात्मक संबंधों में खिंचतान बनी रहेगी। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने से रोक सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में कमी आ सकती है। यात्राएं सुखद रहेंगी।

कुंभ राशि

काम-काज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव का पूरा प्रयास करेंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

मीन राशि

दिखावे के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर भारी खर्च संभव है। नए माहौल में खुद को असहज महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top