वीरभद्र मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज

महिला समिति के आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, शिव-पार्वती से की सुख-समृद्धि की कामना

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज के पावन अवसर पर नेपानगर स्थित वीरभद्र मंदिर में महिला समिति द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ हरतालिका पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं नगर के मंगल की कामना की।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई पूजा

महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हरतालिका माता एवं भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

महिला समिति की सक्रिय सहभागिता

आयोजन में मंगल पवार, विमला बाई चौधरी, नर्मदा बाई वाणी, आशा गुरवा, शोभा हटकर, पदम बाई पवार, माधुरी हटकर, छाया भोयटे, भूमिका कन्हर, मनाली गुरवा एवं चंदा बाई गुरवा सहित महिला समिति की सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।

श्रद्धालुओं का जताया आभार

महिला समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से वीरभद्र मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन के समापन पर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top