सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू और जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
नेपा दर्पण प्रतिनिधि
जल जन सेवा संकल्प यात्रा के नेपानगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के साथ नेपा ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच, बैठक, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। अतिथियों और कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था भी देखी गई।
23 सितंबर को जिले में पहुंचेगी यात्रा
जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा बड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से बड़नगर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा 23 सितंबर को बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी।
24 सितंबर को होगा कार्यक्रम
24 सितंबर को सुबह 9 बजे नेपा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौहान, मधु चौहान, महामंत्री अमित वारुडे, मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन, विक्रम चौहान, सुनील वाघे, रवि मालानी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





