MP के किसानों को राहत: अब WhatsApp से होगी खाद की बुकिंग, घर बैठे मिलेगा QR टोकन

बुरहानपुर-खंडवा के किसानों को भी मिलेगा फायदा, मोबाइल से चुन सकेंगे खाद, रिटेलर और उठाव की तारीख

नेपा दर्पण प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए खाद बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए WhatsApp Chatbot सुविधा शुरू की है। किसान आधिकारिक WhatsApp Business नंबर पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। सत्यापन और बुकिंग पूरी होने के बाद QR Code वाला उर्वरक टोकन मिलेगा।

बुरहानपुर-खंडवा के किसानों को मिलेगी सुविधा

नई व्यवस्था का लाभ बुरहानपुर और खंडवा सहित प्रदेशभर के किसान ले सकेंगे। इससे खाद के लिए बार-बार कार्यालय या वितरण केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश कृषि विभाग पहले से ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों की भूमि और फसल की जरूरत के अनुसार पारदर्शी उर्वरक वितरण व्यवस्था पर काम कर रहा है।

ऐसे होगी WhatsApp से बुकिंग

किसान चैट में Help या Fertilizer लिखेंगे। इसके बाद आधार सत्यापन और OTP प्रक्रिया पूरी कर जमीन व फसल का चयन करना होगा। किसान खाद का प्रकार और मात्रा चुनने के बाद ब्लॉक, रिटेलर, कंपनी और खाद उठाने की तारीख तय कर सकेंगे।

खाद उपलब्ध होने और पात्रता पूरी होने पर WhatsApp पर QR Code वाला टोकन मिलेगा, जिसमें रिटेलर, खाद की मात्रा, उठाव की तारीख और टोकन की वैधता की जानकारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top