राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद शिविर

137 रोगियों की हुई चिकित्सा, 56 की शुगर जांच में 7 पाए गए प्रभावित

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पलासुर द्वारा गायत्री शक्ति में गायत्री मंदिर के सहयोग से निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

भगवान धन्वंतरि के पूजन से शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ गायत्री शक्ति के अध्यक्ष राजेन्द्र शाह, संरक्षक अर्जुनदास शाह, डॉ. शांतिलाल भीलावेकर एवं डॉ. वर्षा रोकड़े ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

आयुर्वेद और स्वास्थ्य की दी जानकारी

डॉ. शांतिलाल भीलावेकर एवं डॉ. वर्षा रोकड़े ने आयुर्वेद, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं आहार-विहार के महत्व की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सा के साथ बी.पी. और शुगर की जांच भी की गई।

137 मरीजों की हुई चिकित्सा

शिविर में 137 रोगियों की चिकित्सा की गई। वहीं 56 रोगियों की शुगर जांच में 07 में शुगर पाई गई।

आयोजन में रहा सहयोग

शिविर में आयुष विभाग से आसिफ इक़बाल, रामकिशन धुर्वे, हर्षल पाटिल, सलोनी ठाकुर एवं विनोद खैरे तथा गायत्री शक्ति पीठ से मनोज चौरे, गजानन यादव, वाघसिंग राजपूत, शांतिलाल तिरोले एवं अन्य का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top