नेपा में पुराने कागज का पहला ट्रक पहुंचा, उसी दिन हुआ भुगतान

नेपा दर्पण प्रतिनिधि |

नेपा लिमिटेड में गुरुवार सुबह जबलपुर से पुराने समाचार पत्र और सफेद रद्दी कागज से भरा पहला ट्रक पहुंचा। मुख्य द्वार पर निदेशक वित्त पीजेएम डिक्सन सहित अधिकारियों ने चालक का स्वागत किया।

कुछ घंटों में पूरी हुई प्रक्रिया

ट्रक पहुंचने के बाद गेट पास, तुलाई, सैंपल टेस्ट और अनलोडिंग की प्रक्रिया निर्धारित कार्यप्रणाली के तहत पूरी की गई। निर्धारित दर ₹21 हजार प्रति मीट्रिक टन के अनुसार सामग्री प्राप्ति के दिन ही भुगतान कर दिया गया।

सेम-डे पेमेंट से बढ़ेगा भरोसा

निदेशक वित्त पीजेएम डिक्सन ने कहा कि सेम-डे पेमेंट व्यवस्था से आपूर्तिकर्ताओं का विश्वास बढ़ेगा और नेपा के साथ व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

29 सितंबर तक जारी रहेगी खरीदी

उल्लेखनीय है कि नेपा लिमिटेड 11 से 29 सितंबर 2026 तक पुराने समाचार पत्र और सफेद रद्दी कागज की खरीदी ₹21 हजार प्रति मीट्रिक टन की दर से कर रहा है। न्यूनतम 8 मीट्रिक टन सामग्री उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ता इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top