सांसद प्रतिनिधि एवं युवा नेता गजेंद्र पाटील ने जारी किया वीडियो
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के साथ बुरहानपुर जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में ग्राम बोर्हडा स्थित मोहना संगमेश्वर महादेव मंदिर में ’‘आशीर्वाद का दिया’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम ’शाम 5.30 बजे’ से शुरु होगा।
सांसद प्रतिनिधि एवं युवा नेता गजेंद्र पाटील ने विडियों जारी करते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





