इच्छापुर-इंदौर हाईवे पर अंडरपास की जरूरत, अर्चना चिटनिस ने किया निरीक्षण

इच्छापुर, दापोरा और शाहपुर में विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने इच्छापुर, दापोरा और शाहपुर क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन इच्छापुर-इंदौर हाईवे सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे निर्माण के बाद ग्रामीणों और किसानों के आवागमन को लेकर अंडरपास व संपर्क मार्गों की जरूरत पर अधिकारियों से चर्चा की।

इच्छापुर में अंडरपास और चौराहे की जरूरत

इच्छापुर में नान्या की सेरी रोड और महाराष्ट्र के अंतुर्ली की ओर जाने वाले खेत मार्ग का निरीक्षण कर अंडरपास की आवश्यकता बताई गई। शनि मंदिर के समीप तथा मां इच्छादेवी मंदिर मार्ग पर चौराहा निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई।

दापोरा में ड्रेनेज और सड़क की स्थिति देखी

दापोरा में बारिश के दौरान जलभराव से बचाव के लिए मुख्य नाले तक व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम बनाने तथा गांव के प्रवेश मार्ग पर पक्की सड़क और खेतों तक ग्रेवल सड़क की जरूरत का जायजा लिया गया।

शाहपुर बायपास पर सीसी नाला और सड़क

शाहपुर क्षेत्र के धामनगांव बायपास का निरीक्षण कर सीसी नाला और पक्की सड़क से जुड़े कार्य देखे गए। चिटनिस ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जलगांव प्रोजेक्ट डायरेक्टर भाऊसाहेब सालुंके, एनएचएआई कंसल्टेंट किशोर व्यास सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top