नेपानगर में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन अभियान, पुलिसकर्मियों व सेवाभावी लोगों को बांधी राखी

सम्मान, सेवा और भाईचारे के भाव के साथ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

नेपानगर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर समाज सेवा में जुटे लोगों और सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना नेपानगर, नगरपालिका परिषद नेपानगर, शिक्षकों एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें राखी बांधी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री छाया गुड़गे, जिला महामंत्री सरोज मुहासे, तारा बरकने, क्रांति बकोरे, अनीता सरदार, भारती ठाकुर, हेमलता पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन एवं मंडल महामंत्री राहुल यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों सहित समाज की सेवा में निरंतर योगदान देने वाले भाइयों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार और सम्मान प्रकट किया गया। महिला मोर्चा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारिवारिक पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, सेवा और समर्पण के भाव को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।

रक्षा, सम्मान और सेवा के संदेश के साथ आयोजित यह रक्षाबंधन अभियान क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top