मेधावी छात्रा मुस्कान अमजद का एमबीबीएस में चयन

93 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं मुस्कान, बुरहानपुर जिले की मेरिट सूची में भी बना चुकी हैं स्थान

नेपा दर्पण प्रतिनिधि
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा की मेधावी छात्रा कुमारी मुस्कान अमजद खान का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुस्कान अमजद खान ने वर्ष 2023 में जीव विज्ञान संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड खकनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें स्कूटी एवं लैपटॉप पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बुरहानपुर जिले की मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त किया था। अपनी मेहनत और लगन के बल पर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाली मुस्कान की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top