पोला फोड़, मटकी फोड़ और चेयर रेस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 13 स्थित रामलीला मैदान, 7 नंबर गेट पर सार्वजनिक पोला उत्सव समिति की ओर से पोला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन, पार्षद प्रतिनिधि राजू पाटिल, सुरेंद्र चौधरी, वसंत सावकारे, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री प्रकाश पवार, पूर्व पार्षद केशव जगताप, दीपक गवई, दीपक राजपूत, चीकू चौधरी और दिनेश जगताप उपस्थित रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने मारी बाजी
पोला फोड़ प्रतियोगिता में नरेंद्र तायड़े ने जीत हासिल की। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रणव विजेता रहे। बालिका चेयर रेस में मयूरी चौहान, आस्था राजपूत और हर्षदा सोनवने ने बाजी मारी, जबकि बालक चेयर रेस में प्रतीक सोनी ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को समिति की ओर से नगद पुरस्कार के साथ उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक पोला उत्सव समिति, 7 नंबर गेट नेपानगर के नेतृत्व में किया गया।








