पीएम श्री शासकीय विद्यालय नेपानगर में जन्माष्टमी उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में शासन के निर्देशानुसार जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 29 अगस्त से 4 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित कई रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों, आदर्शों और उनके संदेशों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया।

इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कई छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां एवं प्रसंग सुनाए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी पर्व का उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top