राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने शाहपुर में किया विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने शाहपुर में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार शाहपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में कथित संविधान अपमान और भाजपा समर्थित लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध करती रहेगी।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करते हुए दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की।

लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका जनता के मुद्दों को उठाने और सरकार से जवाब मांगने की होती है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, इंद्रसेन देशमुख, रामभाऊ लाडें, किशोर देशमुख, निखिल खंडेलवाल, मुकेश बुनगाल, गोपाल मोतेकर, शैलेंद्र इंगले, सुनील सोनवाने, श्रीराम चौहान, रविंद्र बाविस्कर, सुभाष अवसरमल, राजेंद्र गावंडे, अशोक पाटिल, अरुण पाटिल, प्रकाश यवतकर, संतोष साने, सादिक कुरैशी, अजय पाटिल, किशोर खंडवेकर, चंद्रकांत देशमुख, इदरीश खान, शेख हारून, पदम चौहान, मुरलीधर महाजन, चेतन महाजन, पंकज रावत, जब्बार खान, सुनील महाजन, गणेश महाजन, योगेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top