फोरलेन सड़क निर्माण के चलते 11 केवी हरिपुरा फीडर की लाइनों की होगी शिफ्टिंग
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि शनिवार चौक से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते विद्युत पोल एवं लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 केवी हरिपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली
विद्युत विभाग के अनुसार 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
इस दौरान सलूजा टिंबर मार्ट, आरके कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन, हरिपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह इन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरुसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस, गोटिया पीर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कार्य के अनुसार समय में हो सकता है बदलाव
विद्युत विभाग ने बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत बंद रहने की अवधि कम या अधिक की जा सकती है। उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग की अपील की गई है।




