खकनार में 111 यूनिट रक्तदान, नेपानगर में 551 पौधों का रोपण; सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।


पूर्व विधायक एवं जननेता स्व. राजेंद्र दादू की 64वीं जन्मजयंती रविवार को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। जन्मजयंती के अवसर पर खकनार में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 111 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वहीं नेपानगर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 551 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रमों में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
खकनार में 111 यूनिट रक्तदान
साईं धाम मंदिर, खकनार में स्व. राजेंद्र दादू की जन्मजयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू ने शिविर में सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में योगदान दिया। शिविर में कुल 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से स्व. राजेंद्र दादू को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसेवा को प्राथमिकता देने वाले स्व. राजेंद्र दादू की जन्मजयंती पर आयोजित यह शिविर उनके सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास रहा।
नेपानगर में 551 पौधों का रोपण
जन्मजयंती के अवसर पर नेपानगर के वार्ड क्रमांक 21 में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ताप्ती कुंड से वॉटर फिल्टर प्लांट तक 551 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक मंजू दादू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। जन्मजयंती के अवसर पर रक्तदान और पौधरोपण जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से मानव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के सामाजिक संकल्प को आगे बढ़ाया गया।
जननेता के रूप में याद किए गए राजेंद्र दादू
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि स्व. राजेंद्र दादू ने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के लोगों से निरंतर जुड़कर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनकी जन्मजयंती पर आयोजित सेवा कार्यों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता उनके प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव को दर्शाती है। विधायक मंजू दादू ने भी अपने पिता की स्मृति में आयोजित सेवा कार्यों में सहभागिता कर उनके जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्रमुखता दी गई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे, संजय सहगल, मनोज टंडन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत रावल, महामंत्री अमित वारुडे, राजू पाटीदार, नीलेश चौकसे, पवन लहासे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, गणेश पाटील, क्षितिज महाजन, दौलत कोल्हे, युवराज पाटील, दिनकर पाटील, गजानन यादव, मनोज माहेश्वरी, राजेश चौहान, प्रभाकर मुंगसे, डॉ. दीपक वाभले, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती पाटील, उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर, निलेश महाजन, प्रवीण काटकर सहित पार्षदगण और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’
जन्मजयंती कार्यक्रमों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम धाबा के बूथ क्रमांक 327 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में जनभागीदारी और सामाजिक बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।






