अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जप्त, 10 प्रकरण दर्ज

नेपा दर्पण प्रतिनिधि 

जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी एवं आहूखाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा तथा 3300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में एसडीएम बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, थाना शिकारपुर टीआई संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर सहित राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top