बड़वानी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत करने की जिम्मेदारी गजेन्द्र पाटील के कंधों पर

पवन पाटीदार ने बनाया जिला प्रभारी, संगठनात्मक अनुभव और युवाओं से जुड़ाव आया काम

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बुरहानपुर के युवा नेता गजेन्द्र पाटील को नई जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने पाटील को बड़वानी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी के साथ अब उनका संगठनात्मक दायरा बुरहानपुर से आगे बढक़र बड़वानी जिले तक हो गया है। पार्टी और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने वाले गजेन्द्र पाटील को संगठन के स्तर पर कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता का लाभ मिलने की उम्मीद है।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकार का मिला लाभ
पाटील की कार्यशैली में राजनीतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकार भी दिखाई देता रहा है। यही वजह है कि संगठन ने उन्हें जिले जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना है। बड़वानी जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद पाटील के सामने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। संगठन के कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने, स्थानीय स्तर पर संवाद कायम करने और युवाओं को संगठन से जोडऩे जैसे विषयों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं पाटील
गजेन्द्र पाटील की पहचान केवल राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर नहीं रही है। वे क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी करते रहे हैं। बुरहानपुर से इच्छापुर तक करीब 25 किलोमीटर की पैदल चुनरी यात्रा का आयोजन भी उनकी इसी सक्रियता से जुड़ा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों और युवाओं की सहभागिता देखने को मिली थी। क्षेत्रीय स्तर पर इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण पाटील का विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संपर्क भी बना है।

जिले में गद्दावर नेता के रुप में उभरे पाटील
लंबे समय से राजनीति में सक्रिय गजेंद्र पाटील अब जिले के गद्दावर भाजपा नेता के रुप में उभर चुके है। युवाओं के दिलों में उनका बना एक विशेष स्थान उनकी प्रतिष्ठा दिन प्रतिदिन बढा रहा है। इसके पीछे पाटील का साफ छवि भी एक बड़ा कारण बनी हुई है। वे एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने में भरोसा रखते है। कार्यकर्ता बड़ा हो या छोटा उसके हर सुख-दुख में पाटील की उपस्थिति बनी रहती है। उनकी इसी उदारता के चलते उन्हें अब युवा ह्रिदय सम्राट कहा जाने लगा है।

  • संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। बड़वानी की जिम्मेदारी मेरे लिए संगठन के साथ काम करने का नया अवसर है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित सभी वरिष्ठों का आभार। – गजेंद्र पाटील (गज्जू दादा)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top