लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप, तहसीलदार सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

नेपा दर्पण प्रतिनिधि

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 28.09.2026 को खरगोन जिले में रिश्वत मांग के मामले में ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता पुनीत नाड़ीवाल, कसरावद बड़ी जिला खरगोन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

नामांतरण के लिए मांगी गई थी रिश्वत

शिकायत के अनुसार ग्राम सतावड, तहसील सैगांव, जिला खरगोन में शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के लिए दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने 25/09/2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।

तहसीलदार सहित तीन पर मामला दर्ज

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने खुम सिंह धारवे, पटवारी हलका नंबर 5, ग्राम दसनावल; कुलदीप यादव, पटवारी हलका नंबर 26, ग्राम पनाली; और अन्तरसिंह कनेश, तहसीलदार सेगाँव, जिला खरगोन के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

शारदा हॉस्पिटल के सामने ट्रैप कार्रवाई

ट्रैप के दौरान पाटीदार मेडिकल के सामने, शारदा हॉस्पिटल जिला खरगोन में खुम सिंह धारवे को 20,000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित लोकायुक्त टीम के सदस्य शामिल रहे।

लोकायुक्त की अपील

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर से संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top