पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, नौ महीने से फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

19 युवाओं से धोखाधड़ी के मामले में धीरज चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नेपानगर सहित आसपास के युवाओं को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मंगलवार को एक आरोपी ने नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी धीरज पिता अशोक चौधरी पिछले नौ महीने से फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

वकील के साथ कोर्ट पहुंचा आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरज निवासी 7 नंबर गेट नेपानगर  मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने वकील के साथ नेपानगर कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। मामले में नेपानगर सहित आसपास के करीब 19 युवाओं के साथ पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। युवाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व में रईस खान और अनिल भाटी को गिरफ्तार किया था।

चौथे आरोपी रामकृष्ण की गिरफ्तारी शेष

मामले में शामिल चौथे और अंतिम आरोपी रामकृष्ण की गिरफ्तारी होना अभी शेष है। वहीं, आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी धीरज से नेपा थाने के सब इंस्पेक्टर चेतराम निकुंभ पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से धोखाधड़ी के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी रामकृष्ण के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top