नेपानगर के कई क्षेत्रों में 8 सितंबर को तीन घंटे बिजली बंद

मातापुर THQ फीडर के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से 11 बजे तक प्रभावित रहेगा विद्युत प्रदाय

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नेपानगर के इटाइप, मस्जिद एरिया, संजय नगर और पावर हाउस कॉलोनी क्षेत्र के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 8 सितंबर 2026 को विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
33/11 केवी नेपानगर ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी मातापुर THQ फीडर पर पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह 8 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यकतानुसार शटडाउन की अवधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top