गोगाजी नवमी पर नेपानगर में निकला भव्य पावन छड़ी चल समारोह

40 दिनों की तपस्या के बाद बाबा के सेवकों ने निकाली पावन छड़ी, सुख-शांति और खुशहाली की कामना

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

गोगाजी नवमी के अवसर पर वीर गोगाजी महाराज की आराधना के साथ नेपानगर में पावन छड़ी चल समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
समारोह की शुरुआत श्री रामदेव जी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पावन छड़ी को नगर भ्रमण कराया गया। प्रमुख मार्गों से होते हुए छड़ी अम्बेडकर चौराहे स्थित गोगामेड़ी पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ समारोह का समापन हुआ। जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर छड़ी का स्वागत किया।
40 दिनों तक की कठिन तपस्या
पावन छड़ी की धार्मिक परंपरा में सेवकों ने लगातार 40 दिनों तक उपवास, संयम और तपस्या करते हुए वीर गोगाजी महाराज की आराधना की। सेवकों ने नगर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस साधना में आशीष कटारिया, मोनू नाहर, नितिन धोलपुर, मनोज सुनगत, रोहित करोसिया, निलेश धौलपुरे, भरत चंदेले, रोहन चंदेले, विवेक कलोसिया, मयंक चंदेले, मयंक कटारिया, ऋषभ चंदेले, यश मकवाने, करण चंदेले, अनूप गुजराती एवं साहिल चौहान ने सेवक के रूप में भूमिका निभाई।

जगह-जगह हुआ स्वागत
चल समारोह के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर पावन छड़ी का स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस, जगमीत सिंह जॉली, नितेश वर्मा, राहुल यादव, अक्षत अग्रवाल, कुलदीप श्रीवास्तव, पार्षद योगिता पाटिल, सपना पटेल, विनोद पाल, अंबादास सोनवणे, अकरम खान, राजेश पटेल लारा और कैलाश पटेल सहित नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सरपंच अशोक करोसिया, ब्रिगेडी जमदार राजा चंदेले, जमादार मनिष मकवाने, जमदार निलेश कटारिया, पटेल भूपेन्द्र कटारिया, चौधरी रामू करोसिया, राकेश माहोरिया, पवन चौहान, दीपक कलोसिया, नीरज करोसिया और संदिप करोसिया सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top