भातखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 68 मरीजों का उपचार

गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित बच्चों की भी हुई जांच, योग-प्राणायाम की दी जानकारी

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पलासुर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र भातखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में डॉ. शांतिलाल भीलावेकर एवं डॉ. वर्षा रोकड़े ने आयुष पद्धति से 68 रोगियों का उपचार किया। इस दौरान 12 बीपी एवं 7 शुगर रोगियों की जांच भी की गई।
गर्भवती और धात्री महिलाओं की जांच
शिविर के दौरान डॉ. वर्षा रोकड़े ने आंगनवाड़ी केंद्र में 7 गर्भवती महिलाओं, 5 धात्री महिलाओं तथा 1-1 कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चे की जांच की। जांच के बाद आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं। महिलाओं को योग एवं प्राणायाम सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।
मौसमी बीमारियों का किया उपचार
शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार, अतिसार, श्वास, कास, प्रतिश्याय, चर्म रोग, संधिवात एवं आमवात सहित विभिन्न मौसमी और अन्य रोगों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार किया गया।
शिविर में आयुष विभाग से आसिफ इकबाल एवं रामकिशन धुर्वे के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला गिलावे, सहायिका आरती पाटीदार, समाजसेवी भूषण पाटिल, कोटवार किशन तायड़े एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top