पूर्व विधायक स्वं राजेंद्र दादू की स्मृति में नेपानगर में लगेंगे 551 पौधे

‘ग्रीन नेपा-क्लीन नेपा’ अभियान के तहत 30 अगस्त को होगा वृक्षारोपण

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नेपानगर के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र दादू की स्मृति में 30 अगस्त को 551 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। अभिव्यक्ति सोशल, कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस अभियान में ताप्ती नदी से वॉटर प्लांट तक करीब एक किलोमीटर मार्ग के दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे।
पौधों के संरक्षण का भी संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित इस पहल को ‘ग्रीन नेपा-क्लीन नेपा’ नाम दिया गया है। अभियान की संयोजक एवं नपा उपाध्यक्ष सरला काटकर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें बड़े वृक्षों के रूप में विकसित करना भी है। इसके लिए नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहभागिता की अपील की गई है।
उपाध्यक्ष काटकर ने बताया कि स्वर्गीय राजेंद्र दादू की स्मृति में शहर को हरा-भरा बनाने का यह प्रयास उनके प्रति श्रद्धांजलि है। अभियान का संदेश है—एक पौधा आज लगाएं, आने वाली पीढिय़ों के लिए छांव छोड़ जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top