मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक मंजू दीदी से बंधवाई राखी
नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नावरा मंडल में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंजू दीदी ने मंडल के कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। इस दौरान मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और विधायक मंजू दीदी के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विधायक से राखी बंधवाकर भाई-बहन के स्नेह और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष दौलत कोल्हे, जिला उपाध्यक्ष गजानन यादव, मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, महामंत्री सुनील यादव, संतोष चौधरी, युवराज पाटिल, कुन्दन लोखंडे, कमलेश किर, सुरेश पवार, नामदेव साल्वे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






