कल नेपानगर के कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

शीतला माता THQ फीडर का पोस्ट मानसून मेंटेनेंस, सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगा विद्युत प्रदाय

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नेपानगर में 33/11KV न्यू सबस्टेशन से निकलने वाले 11KV शीतला माता THQ फीडर का पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य सोमवार 7 सितंबर को किया जाएगा। इसके चलते संबंधित फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा।मेंटेनेंस कार्य के दौरान मातापुर क्षेत्र, गिट्टी खदान, पांधार एरिया, बस स्टैंड, हिल टॉप, C टाइप एरिया, व्यापारी कॉलोनी, मातापुर मार्केट, कांट्रैक्टर कॉलोनी, राजीव नगर, राहुल नगर, न्यू कॉलोनी, मसक ब्रिज, D1 एरिया और हिंदी स्कूल के पीछे के क्षेत्रों में घरेलू विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

विद्युत वितरण केंद्र ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने तथा इस सूचना को नेपानगर क्षेत्र के अन्य ग्रुपों में भी साझा करने की अपील की है। विभाग के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर विद्युत बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top