बिना अनुमति नीम-आम की लकड़ी का परिवहन, वन विभाग ने दो वाहन किए जब्त

नेपानगर से बोरी मार्ग पर गश्त के दौरान मिली गड़बड़ी, 11 घन मीटर लकड़ी की अनुमानित कीमत 20 से 25 हजार रुपये

नेपा दर्पण प्रतिनिधि।

नेपानगर से बोरी मार्ग के बीच लकड़ी का बिना अनुमति परिवहन करने वाले दो वाहनों को वन अधिकारियों ने जब्त किया है। नेपानगर रेंजर पुष्पेंद्र जादौन के गश्ती के दौरान दोनों वाहन बिना अनुमति नीम-आम की लकडी ले जाते हुए मिले। जिसके बाद उन्हें नेपानगर रेंज कार्यालय में लाया गया। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत कायमी की गई है।

जानकारी के अनुसार कार्रवाई सुबह 9-10 के बीच की बताई जा रही है। जब रेंजर पुष्पेंद्र जादौन गश्ती कर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते पर उन्हें दो वाहन गुजरते हुए दिखें। वाहन में आम और नीम की लकड़ी भरी थी। रेंजर के पुछने पर दोनों वाहन चालकों के पास आवागमन संबंधित अनुमति नहीं मिलीं। जिसके बाद वाहनों को रेंज कार्यालय में लाया गया। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी करीब ११ घन मीटर होकर अनुमानित मुल्य 20-25 हजार की है। कार्यालय में जांच के बाद वाहना क्रमांक एमएच 44 7515 एवं एमपी 12 एच 0534 के साथ-साथ वाहन चालक मोहम्मद अनवर और राजा खान के खिलाफ प्रकरण कायम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top